राठ (हमीरपुर)। प्रेमी से मिलने आई युवती कोतवाली गेट पर गश खाकर गिर गई। पुलिस ने सीएचसी में भर्ती कराया। जहां युवती व उसके प्रेमी ने जमकर हंगामा हुआ। पुलिस दोनों को कोतवाली ले गई।
उरई निवासी युवती ने बताया झांसी में सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रही है। कस्बा निवासी कृषि विभाग में तैनात युवक से बीते नौ वर्ष से प्रेम संबंध हैं। परिजनों ने उनकी दूसरी जगह शादी कर दी। लेकिन उसने अपने पति से तलाक ले लिया। आरोप है युवक शादी का झांसा देकर उनका शारीरिक शोषण करता रहा। आठ माह पूर्व युवक ने दूसरी जगह शादी कर ली। सोमवार रात वह प्रेमी के बताए स्थान पर मिलने जा रही थी, तभी कोतवाली गेट पर बेहोश हो गईं। प्रेमी के पहुंचने पर सीएचसी में दोनों ने एक दूसरे पर आरोप लगाए हैं। पुलिस दोनों युवकों को कोतवाली ले गई। कोतवाल दिनेश सिंह ने बताया युवती अपने दोस्त से मिलने आई थी। उसके परिजन अपने साथ ले गए हैं।