फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: नगर में निकली भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा

विज्ञापन
फोटो 16 एचएएमपी 24- रथ में विराजमान भगवान जगन्नाथ के विग्रह। संवाद
विज्ञापन
हमीरपुर। भगवान श्री जगन्नाथ की रथयात्रा बृहस्पतिवार को शहर में श्रद्धा, आस्था और उत्साह के माहौल में निकाली गई। सुभाष बाजार से शुरू हुई रथयात्रा रोहनियां धर्मशाला से होते हुए कालपी चौराहा, हाथी दरवाजा होते हुए धर्मशाला लौटी जहां विग्रह स्थापित किए गए। श्रद्धालुओं ने भगवान जगन्नाथ की आरती उतारी और पुष्पवर्षा की। यात्रा के दाैरान शहर की गलियां जयकारों और भक्तिगीतों से गूंज उठीं।
विज्ञापन

उमर वैश्य क्षेत्रीय समिति के तत्वावधान में आयोजित रथयात्रा शहर के सुभाष बाजार से शुरू हुई। रथयात्रा शुरू होने से पहले भगवान के तीनों विग्रहों की पूजा-अर्चना हुई। भगवान जगन्नाथ का भव्य शृंगार किया गया। श्रद्धाभाव से भगवान के विग्रहों को रथ पर सवार किया गया। भक्तिगीतों की गूंज व ढोल नगाड़ों की थाप के बीच रथ आगे बढ़ा। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष और युवा शामिल हुए। श्रद्धालु भक्ति गीतों और संकीर्तन पर झूमते-नाचते हुए भगवान के जयकारे लगाते हुए आगे चल रहे रहे थे।
सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के कैडेट्स कदम ताल करते हुए ढोल बजाते हुए यात्रा में चल रहे थे। मार्ग में कई स्थानों पर श्रद्धालुओं ने भगवान के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस भी तैनात रही। यहां पर समिति के अध्यक्ष जयकिशोर गुप्ता, महिला सभा की अध्यक्ष विनीता ओमर के अलावा धीरू गुप्ता, राजेंद्र गुप्ता, अंजनी गुप्ता, अंकित गुप्ता, मुकेश ओमर, संजय गुप्ता, नीलू, भावना, नीलम समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

फोटो 16 एचएएमपी 24- रथ में विराजमान भगवान जगन्नाथ के विग्रह। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें