फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: जिला अस्पताल में स्थापित होगा लिक्विड ऑक्सीजन प्लांट

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले के सरकारी अस्पतालों में निर्बाध ऑक्सीजन आपूर्ति सुनिश्चित कराने के के लिए जल्द एक लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन प्लांट स्थापित कराया जाएगा। जिला अस्पताल परिसर में स्थान चिह्नित कर लिया गया है। जर्जर भवनों को ढहाने के बाद निर्माण शुरू होगा। प्लांट में केमिकल से ऑक्सीजन बनाई जाएगी। कोविड संक्रमण के दौरान शासन की ओर से जिला अस्पताल समेत पांच सरकारी अस्पतालों में ऑक्सीजन प्लांट की स्थापना कराई गई थी। इन प्लांटों के संयंत्र बिजली से संचालित होते है। सीएमओ डॉ. रामअवतार ने बताया कि लिक्विड ऑक्सीजन प्लांट से बिना बिजली ऑक्सीजन उपलब्ध होगी। जिला अस्पताल में जगह का चयन कर लिया गया है। प्लांट के निर्माण में करीब 50 लाख रुपये की लागत आएगी।
विज्ञापन


जिला अस्पताल के गेट से सटकर बने पुराने आवासीय भवन जर्जर हो चुके है। जिला प्रशासन इन आवासों को खाली करा चुका है। करीब दो साल से अधिक समय बीतने के बाद भी अभी इन्हें ढहाया नहीं जा सका है। जिससे अस्पताल के लिए पार्किंग के साथ प्लांट स्थापित करने में बाधा आ रही है। सीएमओ ने बताया कि भवनों के ध्वस्तीकरण की प्रक्रिया पीडब्ल्यूडी की ओर से कराई जा रही है। भवन ढहने के बाद पार्किंग के साथ प्लांट की स्थापना का कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें