फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: हत्या के दोषी दो भाइयों समेत चार को उम्रकैद

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। राठ कोतवाली के कैथा गांव में 13 वर्ष पूर्व युवक की गोली मारकर हत्या करने के मामले में एडीजे प्रथम पीके जयंत ने दो भाइयों समेत चार को दोषी करार देते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई है।
विज्ञापन


गांव निवासी पीड़ित के भाई मान सिंह ने राठ कोतवाली में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसमें बताया था कि 17 फरवरी 2013 की सुबह करीब साढ़े 10 बजे उसके भाई जयसिंह की गांव में ही अरविंद, उसके भाई प्रहलाद, वीरेंद्र व राजकुमार ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। वारदात का मुख्य कारण पंचायत मित्र के चुनाव को लेकर रंजिश थी। पुलिस ने चारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में आरोपपत्र दाखिल किया था। न्यायाधीश ने सुनवाई करते हुए चारों को सजा सुनाई। दोषी प्रहलाद व राजकुमार पर 11-11 हजार व अरविंद एवं वीरेंद्र पर 10-10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें