फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: आरओ प्लांट में लीकेज मिला पाइप, डायलिसिस यूनिट पर नहीं मिले शू कवर

विज्ञापन
फोटो21एचएएमपी 20- आरओ प्लांट में लीकेज पर मैनेजर को फटकार लगाते अपर निदेशक। संवाद
विज्ञापन
हमीरपुर। स्वास्थ्य विभाग के अपर निदेशक डॉ. मनोज कुमार सिंह ने मंगलवार को जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। यहां पर आरओ प्लांट में पाइप में लीकेज देख वह बिफर पड़े। उन्होंने संबंधित मैनेजर को कड़ी फटकार लगाते हुए कहा कि लापरवाही के चलते करोड़ों की इमारत खराब हो रही है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वहीं हीमो डायलिसिस यूनिट के गेट पर शू कवर नहीं मिले।
विज्ञापन

दोपहर 12 बजे के बाद जिला अस्पताल पहुंचे अपर निदेशक ने सबसे पहले इमरजेंसी कक्ष का निरीक्षण किया। वह मरीजों का हाल जानने के लिए वार्ड पहुंचे। मरीजों से मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। यहां से वह प्रयोगशाला पहुंचे। वहां साफ-सफाई एवं अन्य व्यवस्थाओं को देखकर संतोष जताया। इसके बाद हीमो डायलिसिस यूनिट पहुंचे जहां उन्हें गेट पर न तो मास्क मिले और न ही शू कवर। उन्होंने वहां के नोडल अधिकारी सुनील यादव से कहा कि इस तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
मैनेजर जितेंद्र को भी सख्त निर्देश दिए। इस पर मैनेजर ने तत्काल शूज कवर की व्यवस्था कराई। इसके बाद उन्होंने यूनिट का निरीक्षण कर पाया। यहां से वह आरओ प्लांट पहुंचे जहां पाइप लाइन में लीकेज देखकर उनका पारा चढ़ गया। कहा कि इस लापरवाही की वजह से नीचे प्रयोगशाला तक में सीलन आ रही है। करोड़ों की इमारत खराब हो रही है। उन्होंने व्यवस्थाओं में सुधार लाने और लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए। यहां महिला जिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. केएस मिश्रा, जिला अस्पताल के प्रभारी सीएमएस डॉ. आरएस प्रजापति समेत अन्य चिकित्सक मौजूद रहे।
विज्ञापन



पोषण पुनर्वास केंद्र की देखी रसोई

निरीक्षण के दौरान अपर निदेशक पोषण पुनर्वास केंद्र पहुंचे। उन्होंने भर्ती बच्चों के परिजन से बातचीत की और केंद्र पर मिलने वाली सुविधाओं के बारे में पूछा। बिलगांव टीला निवासी आशा देवी अपने दो बच्चों को भर्ती कराए हैं। आर्यन व आरूही जन्म के समय से ही कमजोर थे। अपर निदेशक ने कहा कि यहां पर सब निशुल्क है। उन्होंने यहां की रसोई को चेक किया। प्लास्टिक के प्रयोग पर रोक के निर्देश दिए।


पर्चा काउंटर के बाहर लगवाएं पंखा

स्वास्थ्य विभाग के अपर निदेशक डॉ. मनोज कुमार सिंह ने निरीक्षण के बाद प्रभारी सीएमएस को निर्देश दिए कि पर्चा काउंटर के बाहर मरीजों की लगने वाली भीड़ की सुविधा के लिए वहां तत्काल पंखा लगवाएं। शीतल पेयजल के लिए जरूरत वाले स्थानों पर कूलर वाटर लगवाएं।

फोटो21एचएएमपी 20- आरओ प्लांट में लीकेज पर मैनेजर को फटकार लगाते अपर निदेशक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें