फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: प्रोटेक्शन एक्ट को लेकर हड़ताल पर रहे अधिवक्ता

विज्ञापन
फोटो 18 एचएएमपी35- मौदहा तहसील गेट के सामने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करते अधिवक्ता। संवाद - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
हमीरपुर/मौदहा। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सहित जिले भर के अधिवक्ताओं ने बुधवार को अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने समेत विभिन्न मांगों को लेकर न्यायिक कार्य से विरत रहे। कानपुर बार एसोसिएशन के समर्थन में अधिवक्ताओं ने 18 नवंबर को न्यायिक कार्य न करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन


अधिवक्ताओं की प्रमुख मांगों में प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने के साथ उनकी सुरक्षा और अधिकारों को सुनिश्चित करना शामिल है। अधिवक्ताओं ने कहा कि उनकी सुरक्षा के लिए ठोस कानून बनाया जाना जरूरी है। न्यायिक कार्य से विरत रहने के चलते स्थानीय न्यायालयों में कामकाज प्रभावित रहा। इस दौरान बार जिला बार एसोसिएशन अध्यक्ष महेंद्र सिंह, अश्वनी प्रजापति, शिवलाल पाल, विवेक दीक्षित, पूर्व अध्यक्ष बृज किशोर त्रिवेदी, सुधाकर शर्मा, जमशेद अहमद, विवेक कुमार, शकील अहमद, संदीप प्रजापति, अजय प्रजापति, काजी अजमत सहित अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें