फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यायिक कार्य से विरत रहे वकील

Mon, 05 Oct 2015 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हमीरपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
अधिवक्ता और पड़ोसी के बीच विवाद और मारपीट के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी की न होने से नाराज वकील सोमवार को न्यायिक कार्य से विरत रहे। आमरण अनशन पर बैठे दो वकीलों की हालत भी बिगड़ गई। उधर अधिवक्ताओं के प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


अधिवक्ता बुद्धिराज कुशवाहा और पड़ोसी रामप्रकाश द्विवेदी के बीच विवाद के मामले में कार्रवाई न होने से नाराज अधिवक्ताओं ने कहा कि पुलिस जब तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं करती, आमरण अनशन जारी रहेगा। सोमवार को मुख्यालय सहित महोबा के अधिवक्ता भी न्यायिक कार्य से विरत रहे। उपजिलाधिकारी कार्यालय के सामने अधिवक्ता बुद्धिराज व शिवबरन आमरण अनशन पर डटे रहे।

दो बार इनकी हालत खराब हुई और इन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया। क्षेत्राधिकारी उमदराज खां व कोतवाल हवलदार सिंह ने एक आरोपी संतू को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया है। सोमवार को भी अधिवक्ता व प्रशासन के बीच अनशन समाप्त करने को वार्ता हुई, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। उधर डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रामसिंह राजपूत ने बताया कि बार भवन में बैठक आयोजित की गई। इसमें निर्णय लिया गया कि अधिवक्ता के खिलाफ दर्ज मुकदमा वापस न होने तक अधिवक्ता शांत नही बैठेंगे।
विज्ञापन


बैठक में महामंत्री रामबाबू अवस्थी, मौदहा संघ के अध्यक्ष चंद्रप्रकाश खरे, महामंत्री अनवर अली, ओमप्रकाश तिवारी, मोहनस्वरुप पाठक, ओमप्रकाश द्विवेदी, महेश प्रसाद साहू, रामऔतार निषाद आदि मौजूद रहे। सरीला तहसील प्रतिनिधि के अनुसार बार संघ सरीला भी न्यायिक कार्य से विरत रहा। इसकी जानकारी बार संघ के अध्यक्ष रामसेवक सिंह ने दी है। वहीं राठ में अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष हरीशंकर रावत व मंत्री वीर प्रताप सिंह ने बताया कि यहां भी वकीलों ने कार्य नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें