फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधेड़ ने फांसी लगाकर जान दी

Sun, 04 Oct 2015 11:13 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 मुख्यालय से सटे कुछेछा गांव में प्रेम-प्रसंग के चलते एक आहत पिता ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।


रविवार को कुछेछा गांव निवासी रामसजीवन (40) ने गांव के बाहर खेत में लगे बबूल के पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के छोटे पुत्र संतोष ने बताया कि उसका पिता दूध बेचने का काम करते थेा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 सुबह गांव से दूध इकट्ठा करने के बाद उसे दूध बांटने को मुख्यालय भेज दिया। इसके बाद सुबह करीब 11 बजे खेतों में खड़े बबूल के पेड़ में फांसी लगा ली।

उसने आरोप लगाया कि बड़े भाई संजय और पड़ोसी की पुत्री के साथ प्रेम-प्रसंग की वजह से पिता ने आत्महत्या की है। आरोप है कि दो माह पूर्व पड़ोसी ने बेटी के  साथ बलात्कार करने का मामला उसके भाई के खिलाफ दर्ज करा दिया और पुलिस ने उसे जेल भिज दिया।

बताया कि इसके बाद भाई को जमानत पर छुड़ाया। जमानत पर वापस आने के बाद युवती का पिता ने शादी कराने के लिए उसके पिता पर दबाव बनाने लगा।

 इस पर उसके पिता ने नवरात्र में विधि विधान से शादी कराने की बात कही, लेकिन रविवार को लड़की को उसका पिता जबरिया उनके घर पर छोड़ गया।

इसी बात से क्षुब्ध होकर पिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कुछेछा चौकी इंचार्ज आरडी यादव ने बताया कि घटना के पीछे प्रेम-प्रसंग का मामला है।

जिस पर दो माह पूर्व बलात्कार के आरोप में उसके पुत्र को जेल भेजा गया था। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें