राठ। मल्हौंवा (विहर) में चल रहे स्व. कालीचरन टी 10 लीग क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार को लहचूरा इलेवन व कुर्रा की टीमों के बीच मुकाबल हुआ। लहचूरा की टीम ने 64 रनों से जीत दर्ज की है।
मुख्य आयोजक हरिश्चंद्र बाबा ने बताया कि लहचूरा इलेवन के कप्तान रोहित ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए निर्धारित 10 ओवर में 140 रनों का स्कोर खड़ा कर दिया। अनुज ने 5 चौकों व 5 छक्कों की मदद से 56 रनों का योगदान दिया। वहीं राहुल ने 34 व विशाल ने 16 रन जोड़े। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कुर्रा की टीम का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा। टीम 9 विकेट के नुकसान पर महज 76 रन ही बना पाई। प्रदीप के 19 गेंदों में दो चौकों व दो छक्कों की मदद से 28 व तेजप्रताप के 12 रनों का योगदान भी उनकी टीम को जीत नहीं दिला पाया। एंपायर दीपक, रामऔतार, कमेंट्रेटर डॉ सतीश राजपूत, विश्वनाथ नागर व लालबहादुर सिंह परिहार रहे। टूर्नामेंट के आयोजक हरिश्चंद्र बाबा, कमेटी सदस्य राजकुमार, भानसिंह, नीलेश गिरी, प्रमोद कुशवाहा, आशिक राजपूत ने व्यवस्था संभाली।