फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: राठ ने झांसी और मौदहा ने छतरपुर को हराया

Wed, 31 Dec 2025 12:34 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
फोटो30एचएएमपी23 क्रिकेट खेलते खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गहरौली (हमीरपुर)। मुस्करा क्षेत्र के खड़ेही लोधन गांव के गंगासागर स्टेडियम में क्रिकेट टूर्नामेंट प्रतियोगिता का आयोजन हो रहा है। मंगलवार को पहले मैच में राठ ने झांसी को हराया। दूसरे मैच में मौदहा ने छतरपुर को हरा दिया।
मैच का उद्घाटन वीरेंद्र राजपूत और डॉक्टर राज रामपाल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करके किया। पहले मुकाबले में झांसी के कप्तान ने टॉस जीतकर राठ टीम को बल्लेबाजी करने का निमंत्रण दिया। राठ टीम की शुरुआत तो खराब रही, केवल 30 रन में ही 6 विकेट खो दिए। बाद में बल्लेबाजी करने आए आदर्श ने 39 व राणा ने 28 रनों की पारी खेलकर स्थिति को संभाल लिया। निर्धारित 10 ओवर में 110 रन का लक्ष्य खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी झांसी टीम को 80 रनों में ही समेटकर 30 रन से मैच जीत लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं दूसरे मैच में छतरपुर की टीम ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। निर्धारित 10 ओवर में 47 रन ही बना पाई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मौदहा टीम ने चार ओवर में दो विकेट खोकर 48 रन बना कर आठ विकेट से मुकाबला जीत लिया। कॉमेंटेटर राजू महाराज, स्कोर पुनीत, अंपायर शरद द्विवेदी गहरौली व दीपक यादव बेलगांव रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें