फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालत में मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। इंगोहटा के पास निर्माणाधीन सीमेंट प्लांट में तीन पहले नौकरी करने आए मजदूर गौतम विश्वास (42) की मौत हो गई। गौतम की मौत की वजह साफ नहीं हुई है। पुलिस ने उसकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार है।
विज्ञापन

प्लांट के सुपरवाइजर मेघनाथ ने बताया कि गौतम पश्चिम बंगाल के नदिया जिले के कृष्णागंज थानाक्षेत्र के मटियारी नदिया गांव रहने वाला था। तीन दिन पहले ही वह काम करने आया था।
गुरुवार दोपहर अचानक गौतम की तबियत बिगड़ गई। उसे फौरन सदर अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि गौतम की मौत की सूचना उसके परिजनों को दे दी गई है। परिजनों के आने पर शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें