फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: वाईब्रेटर मशीन में उतरे करंट से मजदूर की मौत

Tue, 03 Feb 2026 12:53 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मौदहा (हमीरपुर)। कोतवाली क्षेत्र के खंडेह गांव के मंदिर में स्लैब डालते समय वाइब्रेटर मशीन में उतरे करंट की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो गई। भाई ने घटना को लेकर थाने में शिकायती पत्र दिया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन

मौदहा कोतवाली क्षेत्र के खंडेह गांव निवासी सपत कुमार (35) रविवार को मजदूरी करने के लिए निकला था। गांव के ही रामकृष्ण मंदिर पर स्लैब डालने का काम कर रहा था। मजदूर सपत ने शाम साढ़े पांच बजे निर्माण सामग्री जैसे ही वाइब्रेट मशीन डालकर स्विच ऑन किया। अचानक मशीन में उतरे करंट की चपेट में आकर वहीं गिरकर तड़पने लगा। साथी मजदूरों ने वाइब्रेटर मशीन बंद कराते हुए घायल युवक को बाहर निकाला और गंभीर हालत में इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मौदहा कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सपत के बड़े भाई श्रीचंद्र ने थाना पहुंचकर घटना की जानकारी दी। बताया कि सपत पांच भाइयों में चौथे नंबर का था। सपथ अपने पीछे पत्नी पिंकी व तीन वर्षीय बेटे आयुष को छोड़ गया है। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मंदिर में छत डाल रहे मजदूर की करंट से मौत होने की सूचना मिली थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें