फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुमेरपुर में 67 किसानों से 3224 क्विंटल खरीदा गया धान

विज्ञापन
विज्ञापन
धान बेचने वाले ज्यादातर किसानों में कुरारा ब्लाक क्षेत्र के हैं
विज्ञापन

भरुआसुमेरपुर। कस्बे में संचालित धान खरीद केंद्र में अभी तक 67 किसानों से 3224 क्विंटल धान खरीदा गया है। जिसमें सर्वाधिक किसान कुरारा ब्लाक के हैं। डीएम के निर्देश पर अब कुरारा मंडी समिति में धान खरीद केंद्र संचालित करने की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

कस्बे के नवीन गल्ला मंडी में अभी तक तक 3224 क्विंटल धान 67 किसानों से खरीदा गया है। 42 किसानों को 35 लाख, 91 हजार 43 रुपये का भुगतान भी हो चुका है। अधिकतर किसान कुरारा क्षेत्र के होे के कारण जिलाधिकारी ने कुरारा में धान खरीद केंद्र खोलने के निर्देश दिए थे। इस पर डिप्टी आरएमओ ने कुरारा मंडी में धान केंद्र संचालित करने की व्यवस्थाएं कर दी है। शनिवार सेे यहां पर धान खरीद केंद्र संचालित हो जाएगा। हाट शाखा के प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि कुरारा में व्यवस्थाएं दुरुस्त हो चुकी हैं और शनिवार से कुरारा में भी धान खरीद संचालित हो जाने से किसानों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें