सरीला। जलालपुर थानाक्षेत्र के भेड़ी खरका मौरंग खदान के सुरक्षाकर्मी का शव मिलने के तीन दिन बाद भी उसकी लाइसेंसी बंदूक का कोई सुराग नहीं लगा है। हालांकि उसकी हत्या में नामजद पांच लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया हैं।
विज्ञापन
जलालपुर क्षेत्र की भेड़ी खरका मौरंग खदान के सुरक्षाकर्मी विजय बहादुर सिंह उर्फ गुड्डन (40) का शव मंगलवार को जनपद जालौन की सीमा में बेतवा नदी किनारे पड़ा मिला था। परिजनों ने उनकी हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाया था। मृतक की पत्नी सोनी सिंह ने छह लोगों के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज कराया था। थानाध्यक्ष जलालपुर उमापति मिश्रा ने बताया कि मृतक की लाइसेंसी बंदूक का अब तक कोई सुराग नहीं लगा है। दो दिन से बेतवा नदी में बंदूक की तलाश की जा रही है।
हत्यारोपी मिंटू पाठक, सुशील द्विवेदी ऊर्फ पुल्ली लाला, शरण सेवक विश्वकर्मा निवासी भेड़ी डांडा तथा मनोज शर्मा उर्फ बंटी, ऋषिकेश निवासी धौलपुर राजस्थान को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। एक अन्य आरोपी की तलाश की जा रही है।