फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजीकरण के विरोध में हल्ला बोल

विज्ञापन
शहर के इंडियन बैंक के मंडलीय कार्यालय में विरोध प्रदर्शन करते बैंक कर्मी। - फोटो : HAMIRPUR
विज्ञापन
हमीरपुर। निजीकरण और अन्य मांगों को लेकर दो दिवसीय ट्रेड यूनियनों की हड़ताल में शामिल कर्मियों ने केंद्र एवं प्रदेश सरकार के खिलाफ हल्ला बोला। हड़ताल पर रहे कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। बैंकों में लेनदेन प्रभावित रहा।
विज्ञापन

इलाहाबाद बैंक स्टाफ एसोसिएशन के सहायक महामंत्री कामरेड अनुराग पांडेय के नेतृत्व में बैंक कर्मियों ने मांगों को लेकर दो दिवसीय हड़ताल शुरू कर दी है। सार्वजनिक बैंकों का निजीकरण बंद करने, पुरानी पेंशन योजना लागू करने, पांच दिवसीय बैंकिंग लागू करने, मातृत्व अवकाश दिए जाने, संविदा कर्मियों को नियमित करने की मांगे शामिल हैं। हड़ताल से बैंकों में लेनदेन प्रभावित हुआ। डाक घर कर्मी भी दो दिवसीय हड़ताल पर रहे। अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघ के मंडलीय मंत्री अंशुमान पाठक ने बताया कि 22 सूत्री मांगों को लेकर हड़ताल की जा रही है। डीके अग्रवाल, राजगौरव त्रिवेदी, रोहित कुमार मौजूद रहे।
भरुआसुमेरपुर के 33/11 विद्युत वितरण उपकेंद्र के कर्मी हड़ताल पर रहे। एसडीओ आलमगीर अंसारी, जेई रविंद्र कुमार साहू, संतोष वर्मा, महावीर सक्सेना आदि विद्युत कर्मी शामिल रहे। बैंकों में हड़ताल से ग्राहक परेशान रहे। स्टेट बैंक, आर्यावर्त बैंक हड़ताल से अलग रहे। मुस्करा संवाद के अनुसार गांवों से आए खाताधारक बैंक खुलने का घंटों इंतजार करते रहे और हड़ताल की जानकारी होने पर लौट गए। इंडियन बैंक मैनेजर ने राममिलन राजपूत ने बताया कि दो दिन बैंकों में कामकाज ठप रहेगा। सरीला संवाद के अनुसार ग्राहकों क़ो काफी दिक्कतों का सामना करना पडा। शनिवार क़ो महीने की चौथी शनिवार पड़ने व रविवार को अवकाश रहने के साथ सोमवार व मंगलवार हड़ताल के चलते बैंक बंद रहेगी। मौदहा संवाद के अनुसार बैंके तो खुली, लेकिन कामकाज न होने से ग्राहकों को मायूस होकर वापस लौटना पड़ा। कर्मचारी नेता असगर हुसैन ने बताया कि अभियंताओं सहित सभी कर्मी हड़ताल पर रहेे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें