फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: कोटेदार के बेटे ने फंदा लगा दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
भरुआसुमेरपुर। कोटेदार के बेटे ने मकान की ऊपरी मंजिल में बने कमरे में लोन स्वीकृति न होने व मकान खाली न होने से परेशान होकर फंदा लगा जान दे दी।
विज्ञापन

दूसरे दिन दरवाजा न खुलने पर पिता ने पड़ोसियों के साथ दरवाजे को खोला तो बेटा फंदे पर लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
कस्बा निवासी कोटेदार मोहनदास का बेटा नवनीत (25) अपने मकान के सबसे ऊपरी मंजिल में बने कमरे में रहता था। माता-पिता नीचे मंजिल में रहते थे। पिता ने बताया कि वह अक्सर दरवाजा बंद करके अपने कमरे में रहता था, जिससे कोई खास ध्यान नहीं देता था। बताया कि बुधवार रात बेटा खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चला गया।
विज्ञापन

गुरुवार सारा दिन दरवाजा नहीं खोला, शुक्रवार को सुबह जब दरवाजा नहीं खुला तो उन्हें शंका हुई और वह पड़ोसियों को बुलाकर लाए और दरवाजा खुलवाया। देखा कि बेटा फंदे से लटक रहा है। नवनीत दो भाइयों व तीन बहनों में सबसे छोटा था। तीनों बहनों की शादी हो चुकी है। बड़ा भाई रोहित दिल्ली में नौकरी करता है। कहा कि स्टेशन रोड पर ठड़ेश्वरी आश्रम के सामने दुकान है, जिसको दामाद ने कई वर्ष पहले किराए पर लिया था, लेकिन अब वह खाली नहीं कर रहे है। शायद इसी वजह से बेटा परेशान था।
विज्ञापन

कस्बा इंचार्ज प्रमोद त्रिपाठी ने बताया कि नवनीत ने सुसाइड नोट में लिखा है कि उसका लोन स्वीकृत नहीं हो रहा है। वहींस स्टेशन रोड स्थित उसकी दुकान खाली नहीं हो रही है, जिससे वह तनाव में है और उसे अजीब सपने आ रहे हैं। परेशान होकर आत्महत्या कर रहा हूं। कहा कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें