फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: आधा सैकड़ा ट्रैक्टरों के साथ निकाली किसान संकल्प यात्रा

Wed, 21 Jan 2026 12:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
राठ। खाद, बीमा, बिजली की समस्या व विराट सागर बांध परियोजना की मांग पर मंगलवार को गढ़हर गांव से किसान संकल्प यात्रा निकाली गई। स्वामी ब्रह्मानंद समाधि स्थल पर नमन कर यात्रा का समापन हुआ।
विज्ञापन


बुंदेलखंड किसान मजदूर मोर्चा के नेतृत्व में गढ़हर गांव से करीब आधा सैकड़ा ट्रैक्टरों के साथ यात्रा निकाली गई। टोला, अटगांव, जराखर, खिरिया से होते हुए राठ पहुंची। स्वामी ब्रह्मानंद की समाधि स्थल पर पुष्पांजलि के बाद सभा हुई। किसान नेता रामसनेही राजपूत एडवोकेट ने बताया कि विराट सागर बांध का कार्य शुरू कराने, किसानों को 20 घंटे बिजली की आपूर्ति, फसल बीमा योजना में पारदर्शिता लाने, मुआवजा निर्धारण में बीमा कंपनियों का एकाधिकार समाप्त करने व समय पर खाद, बीज की उपलब्धता की मांगों पर यात्रा निकाली गई है। रामप्रकाश राजपूत, जगदीश मिश्रा, भारत सिंह, रामपाल सिंह, मुन्नालाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें