फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दलहन तिलहन खरीद केंद्र में पहले दिन हुई 75 क्विंटल चने की तुलाई

विज्ञापन
विज्ञापन
मौदहा। दलहन-तिलहन केंद्रों पर पहले दिन 75 क्विंटल चने की तौल कराई गई।
विज्ञापन

दलहन व तिलहन खरीद केंद्र प्रभारी पीसीयू के रविकांत शिवहरे ने बताया कि 2021 में इस संस्था ने 15 हजार क्विंटल चने की खरीद की थी। उनकी संस्था को जनपद के मुस्करा व मौदहा में चना, मसूर व तिलहन में लाही की खरीद करनी है।
चने का सरकारी मूल्य 5230 रुपये, मसूर 5500 रुपये, सरसों का 5050 रुपये प्रति क्विंटल है। जबकि खुले बाजार में इस समय लाही 6350 रुपये, मसूर 6400 रुपये तथा चना 4470 रुपये है।
विज्ञापन

केंद्र प्रभारी ने बताया कि प्रत्येक किसान से एक दिन में 25 क्विंटल से अधिक की चने की खरीद नहीं होगी। इसके लिए वह अपने केंद्र में ही पंजीयन करते हैं, जिसके लिए आधार व खतौनी आवश्यक होती है। यदि और अभिलेखों की आवश्यकता पड़ी तो एक 61 ख भी किसान को देना होगा।
विज्ञापन

भरुआसुमेरपुर। गेहूं खरीद केंद्र खुले18 दिन गुजर गए हैं। कस्बे के चार केंद्रों में 35 किसानों से 2044 क्विंटल गेहूं खरीदा गया है। सरकारी खरीद केंद्रों में इक्का-दुक्का किसान ही पहुंच रहे हैं। व्यापारी सरकारी रेट 2015 की बजाए 2100 रुपये से अधिक दाम देने के लिए किसानों से गांव में जाकर संपर्क बनाने में जुट गए हैं। घरों से ही तौल कराने के लिए तैयार कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें