फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: पठा फीडर से भी जुड़ेगा कीरत सागर बिजली सब स्टेशन

Mon, 20 Oct 2025 08:27 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। शहर के कीरत सागर बिजली सब स्टेशन को पठा फीडर से भी जोड़ा जाएगा। इसके लिए सब स्टेशन में आइसोलेटर शेड बनाया जाएगा। जो डबल सप्लाई को ऑन व ऑफ करने के लिए स्विच का काम करेगा। बिजली निगम की ओर से इसको लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इसी सप्ताह पठा फीडर से निकली 33 केवी बिजली लाइन को कीरत सागर सब स्टेशन से जोड़ने के लिए आइसोलेटर शेड बनाने का काम शुरू होगा।
विज्ञापन

कीरत सागर सब स्टेशन में शहर के बजरिया फीडर से हाईटेंशन लाइन आई है। कीरत सागर सब स्टेशन से शहर के 11 हजार से अधिक बिजली उपभोक्ता जुड़े हैं। यहां से शहर के मलकपुरा, खोयामंडी, ऊदल चौक, चरखारी बाइपास, मिल्कीपुरा, राठ चुंगी आदि मोहल्लों को बिजली आपूर्ति दी जाती है। लोड अधिक होने से आए दिन ट्रिपिंग की समस्या बनी रहती है। अचानक बिजली आपूर्ति ठप होने से उपभोक्ता परेशान होते हैं। इस समस्या से निपटने के लिए कीरत सागर बिजली सब स्टेशन को पठा फीडर से जोड़े जाने के लिए 33 केवी लाइन डाली गई है। यह लाइन राठ रोड से होते हुए कीरत सागर फीडर तक आई है। कीरत सागर सब स्टेशन में दोहरी आपूर्ति की व्यवस्था के लिए आइसोलेटर शेड बनाया जाएगा। ऐसे में जब भी कीरत सागर सब स्टेशन की आपूर्ति बाधित होगी तो तत्काल यहां पठा फीडर की लाइन से आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी। उधर, बिजली निगम के एसडीओ राकेश कुमार का कहना है कि कीरत सागर सब स्टेशन को पठा फीडर की लाइन से जोड़ने के लिए आइसोलेटर शेड बनाया जा रहा है। जल्द ही इसका काम शुरू होगा। नई व्यवस्था से उपभोक्ताओं को बेहतर आपूर्ति मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें