फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्णायक भूमिका निभाने को तैयार किंगमेकर

विज्ञापन
विज्ञापन
राठ। विधानसभा सीट पर लोधी मतदाता किंगमेकर की भूमिका निभाते हैं। जिस भी प्रत्याशी के पक्ष में लोधी समाज होता है उसकी जीत सुनिश्चित मानी जाती है। इस समय लोधी मतदाता भाजपा व सपा सहित अन्य दलों में बंटता नजर आ रहा है।
विज्ञापन

राठ विधानसभा में 3.88 लाख से अधिक मतदाता हैं। जिसमें सर्वाधिक 30 प्रतिशत लोधी मतदाता हैं। दूसरे नंबर पर साढ़े 20 प्रतिशत के साथ दलित मतदाता हैं। जबकि ब्राह्मण 10 प्रतिशत, क्षत्रिय सात प्रतिशत, कोरी तीन प्रतिशत, यादव चार प्रतिशत, वैश्य दो प्रतिशत, कुम्हार तीन प्रतिशत, निषाद तीन प्रतिशत, मुस्लिम पांच प्रतिशत व अन्य मतदाता हैं। आजादी से लेकर विधानसभा आरक्षित होने तक लोधी समाज से ही विधायक चुने गए हैं। वर्ष 2012 में विधानसभा सुरक्षित होने पर लोधी समाज ने कांग्रेस प्रत्याशी गयादीन अनुरागी को जिताया था। वहीं वर्ष 2017 में मोदी लहर में भाजपा की मनीषा अनुरागी को भारी मतों से जिता कर पहली बार यह सीट भाजपा के खाते में डाली थी। इस बार वह दोबारा लोधी मतों को साधने में जुटीं रहीं। वहीं सपा प्रत्याशी चंद्रवती वर्मा जालौन जनपद के राजपूत युवक से विवाह करने के चलते राजपूत वोट पाने की जुगत में लगीं हैं। आखिरी वक्त तक राजपूत समाज ने अपने पत्ते नहीं खोले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें