फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिड डे मील की दाल में कीड़े होने पर बच्चों ने नहीं खाई

Thu, 20 Jul 2017 10:21 PM IST
अमर उजाला/हमीरपुर
विज्ञापन
उर्दना स्कूल में पकाई गई मूंग की दाल। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
विकासखंड क्षेत्र के उर्दना गांव में बनाए गए मिड डे मील की दाल में कीड़े नजर आने पर बच्चों ने इसे खाने से इंकार कर दिया। जानकारी अभिभावकों को हुई तो वह स्कूल पहुंच गए।
विज्ञापन



गुरुवार को उर्दना गांव के बेसिक जू.हाईस्कूल में मूंग की दाल और रोटी बनी। परोसे गए इस खाने की दाल में कीड़े नजर आने बच्चों ने खाने से इंकार कर दिया और अभिभावकों को जानकारी दी।

स्कूल पहुंचे अभिभावकों ने दाल देख प्रधानाध्यापिका संगीता कु मारी से नाराजगी जताई। इस पर उन्होंने कहा कि दाल में क ीड़े नहीं है। कहा कि हो सकता है कि दाल पकाने वाली रसोइयों ने अनदेखी कर दी हो।
विज्ञापन


प्रधान बीडी पाल ने कहा कि वह इस समय गांव में नहीं है। मिड डे मील बनाने, समान खरीदने की सारी जिम्मेदारी प्रधानाध्यापिका की है। स्कूल के एमएमसी सदस्य आलोक कुशवाहा ने कहा कि दाल में कीड़े होने की जानकारी मिली है अभी वह बाहर हैं गहनता से छानबीन कराएंगे।

खंडशिक्षाधिकारी संजय कुमार ने दाल में कीड़े होने की जानकारी पर कहा कि अभी तक किसी ग्रामीण ने उन्हें यह जानकारी नहीं दी है। अब वह जांचकर आवश्यक कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें