हमीरपुर। मकर संक्रांति का पर्व शुक्रवार को जिले में श्रद्धा भाव के साथ मनाया गया। गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं ने स्नान कर सूर्य देव को अर्घ्य दिया। दान-पुण्य कर भगवान से सुख-समृद्धि की कामना की। जगह-जगह भंडारे का आयोजन कर खिचड़ी बांटी गई।
पर्व पर शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों से लोग यमुना-बेतवा नदी संगम में डुबकी लगाने पहुंचे। संगमहेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं ने पूजा की। स्नान व पूजन-अर्चन के बाद श्रद्धालुओं ने खिचड़ी दान कर पुण्य कमाया। कई स्थानों पर खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने खिचड़ी का प्रसाद छका। वहीं, शहर के ज्ञान गार्डन के सामने काली माता के मंदिर में हवन-पूजन किया गया। काली माता मंदिर बस स्टैंड में खिचड़ी का वितरण किया गया। कमेटी के दीनू धुरिया, कामता श्रीवास, आलोक बाबू, सोनू धुरिया, छोटू धुरिया, विशाल धुरिया, विक्की धुरिया, कच्छू सोनकर आदि मौजूद रहे।