हमीरपुर। जिलाधिकारी ज्ञानेश्वर त्रिपाठी ने अवैध खनन पर प्रभावी नियंत्रण के लिए सचल जांच दल गठित कर वाहनों की 24 घंटे की सघन चेकिंग के निर्देेश दिए हैं। जिसके लिए अधिकारियों/कर्मचारियों की तीन शिफ्टों में ड्यूटी लगाई गई है। यह अधिकारी व कर्मचारी लक्ष्मीबाई तिराहे में वाहनों की चेकिंग करेंगे। किसी अधिकारी के अवकाश के दशा में उसके सचल जॉच दल के पर्यवेक्षक अधिकारी व्यवस्था करेंगे।
सचल जांच दल में 15 से 31 जनवरी तक प्रथम पाली सुबह 6 से 2 बजे, द्वितीय पाली दोपहर 2 से रात 10 बजे तथा तृतीय पाली रात 10 से सुबह 6 बजे तक निर्धारित की गई है। इसके लिए सहायक अभियंता जिला ग्राम्य विकास अधिकरण, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन मोहम्मद हबीब, एआरटीओ (प्रवर्तन) भगवान प्रसाद, अभिहीत अधिकारी खाद्य सुरक्षा एवं औषधि, पीटीओ अर्जुन श्रीवास्तव तथा अपर जिला सहकारी अधिकारी सहकारिता को नियुक्त किया गया है। इनके साथ ही कोतवाली के एक उपनिरीक्षक व दो दो कांस्टेबिल तैनात रहेंगे। उक्त सचल दलों का परिवेक्षण उपजिलाधिकारी सदर द्वारा किया जाएगा।