फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैर इरातन हत्या मामले में पावर कारपोरेशन के अधिकारी बचाव में उतरे

विज्ञापन
विज्ञापन
भरुआ सुमेरपुर। इंगोहटा में विद्युत पोल के सपोर्ट वायर से चिपक कर हुई छात्र की मौत के मामले में पावर कारपोरेशन के अधिकारियों के खिलाफ दर्ज हुए गैर इरादतन हत्या के मामले में विभागीय अफसर बचाव में उतर आए हैं।
विज्ञापन

बीते 13 जनवरी को इंगोहटा गांव निवासी छात्र शिवचरण (15) पुत्र मूलचंद प्रजापति कालेज से वापस घर आते समय रास्ते में लगे विद्युत पोल के सपोर्ट में उतरे करंट में चिपककर मौत हो गई थी। मृतक के पिता ने घटना के बाद थाने में पावर कारपोरेशन के अधिशासी अभियंता, एसडीओ एवं अवर अभियंता के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। अवर अभियंता रविंद्र कुमार साहू ने पुलिस को सौंपी जांच रिपोर्ट में बताया है कि विद्युत पोल में किसी तरह का करंट नहीं उतर रहा था। न ही करंट उतरने के लिए साक्ष्य मिले हैं। कहा कि छात्र की मौत करंट से किसी दूसरे स्थान पर हुई है। लेकिन मुआवजा लेने की गरज से शव को विद्युत पोल के समीप रखकर घटना बनाने का प्रयास किया गया है।
थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश यादव ने बताया कि विद्युत विभाग की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई है। मामले की विवेचना की जा रही है। घटना के साथ विद्युत विभाग की रिपोर्ट का अवलोकन किया जा रहा है। जो भी सच उजागर होगा उसी आधार पर कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें