खड़ेही में सफेद हाथी बनी खड़ी पेयजल टंकी।
- फोटो : अमर उजाला
क्षेत्र के खडे़ही गांव में पेयजल टंकी बनी होने के बावजूद ग्रामीणाें को इसका लाभ नहीं मिल रहा है। योजना निर्माण के छह वर्ष बाद भी जहां आधे गांव में पाइप लाइन ही नहीं डाली गई है। नलकूप फेल होने से जलापूर्ति भी नहीं हो रही है। फिलहाल यह योजना ग्रामीणों के लिए सफेद हाथी साबित हो रही है। जल
निगम ने खड़ेही गांव में एकल पेयजल योजना के तहत वर्ष 2011 में 40 हजार लीटर क्षमता की टंकी निर्माण और नलकूप का निर्माण तो करा दिया लेकिन छह वर्ष बीतने के बाद भी इस योजना को अब तक चालू नहीं किया जा सका है। परिणाम स्वरूप ग्रामीणाें को पानी की जुगाड़ के लिए हैडपंपाें व कुंओं में लाइन लगाने को विवश होना पड़ रहा है।