फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्नाटक की लावारिस महिला को परिजनों से मिलाया

Tue, 04 Apr 2017 10:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
विज्ञापन
कर्नाटक की महिला की विदाई करते डीएम विशाख जी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गुलशन वेलफेयर सोसाइटी के अथक प्रयास से कर्नाटक के यदगिरी कस्बा निवासी गंगमा को वहां की पुलिस अपने साथ ले गई। पिछले 17 फरवरी को मुख्यालय के बाहर लावारिस मिली महिला गंगमा को नगर में कई माह से घूम रही थी। लावारिस हालत में फिर रही महिला को गुलशन वेलफेयर सोसायटी
विज्ञापन


की सचिव डा.श्रेया ने देखा और उसे उसके परिजनों से मिलवाने की ठानी। इसके लिए उन्हाेंने खासे प्रयास किए। इसके लिए जानकारी होने पर उन्होंने कर्नाटक के यदगिरी पुलिस स्टेशन में संपर्क स्थापित किया। महिला के फोटो भी भेजे। जिसके बाद हरकत में आई कर्नाटक पुलिस मंगलवार को मुख्यालय

आई। एसआई विष्णु, महिला पुलिस कर्मी सुनीता रुकमणी ने उसे अपने सुपुर्द लेकर घर छोड़ने का आश्वासन दिया। एपीजे अब्दुल कलाम सभागार में उसे जिलाधिकारी विशाखजी व एडीएम डा.राजेश कुमार प्रजापति ने शाल व सूटकेस भेंटकर विदाई दी। संयुक्त कर्मचारी परिषद के जिलाध्यक्ष जगदीश निगम ने नकद धनराशि दी। इस मौके पर रोटी बैंक के सभी सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें