गोहांड में बस्ती से लगे कूड़े के ढेर में लगी आग को बुझाते नगर पंचायत के कर्मी।
- फोटो : अमर उजाला
कस्बे के जवाहर नगर स्थित कूड़ा करकट से पटे गहरे गड्ढे से सटी बस्ती में मंगलवार को अचानक आग फैल गई। जिसके फैलते ही लोगों ने आग पर काबू पा लिया। जवाहर नगर की घनी बस्ती के बीचों-बीच एक छोटे पोखरे को लोगों ने कूड़ा करकट से पाट रखा है। जिसमें किसी ने आग डाल दी। जिससे धीरे-धीरे सुलगते हुए कूडे़ ने आग पकड़ गई। इस सूचना पर नगर पंचायत के टैंकराें व आग बुझाने की मशीनों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। मोहल्ले के झांझी बाबा, मंगल सिंह आदि ने बताया कि यदि यह आग रात में फैलती तो घनी बस्ती मेंबड़ा हादसा हो सकता था।