फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: कानपुर-सागर हाईवे पर 3 घंटे से जाम, ट्रक छोड़कर भागा चालक

Sun, 15 Mar 2026 11:56 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
फोटो 15 एचएएपी 32- कानपुर-सागर हाईवे में जाम के दौरान खडें लोग और लगी वाहनों की कतार। संवाद
विज्ञापन
हमीरपुर। देर शाम जनपद कानपुर सीमा के सैनिक ढाबा के पास सड़क हादसे के बाद कानपुर-सागर हाईवे पर भीषण जाम लग गया। सजती टोल प्लाजा से कुंडौरा गांव तक 20 किलोमीटर में वाहनों के पहिए थम गए। पुलिस ने डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद यातायात बहाल किया, लेकिन शहर के बेतवा पुल के पास एक ट्रक चालक ने गाड़ी बीच सड़क पर छोड़कर गायब हो गया। इससे फिर जाम हो गया। खबर लिखते समय पुलिस क्रेन से ट्रक हटाकर यातायात सुचारू करने में जुटी थी।
विज्ञापन




सदर कोतवाल पवन कुमार पटेल ने बताया कि कानपुर सीमा के अनूपुर मोड़ पर रात करीब 8 बजे सड़क हादसा हुआ। इसमें एक युवक की मौत पर परिजनों ने जाम लगाया, जिसे कानपुर पुलिस ने डेढ़ घंटे बाद खुलवाया। तभी रात 9:45 बजे बेतवा पुल के पास हनुमान मंदिर के सामने डंपर चालक ने वाहन खड़ा कर भाग गया। क्रेन बुलाकर डंपर हटाया जा रहा है।



चित्रकूट से परीक्षा देकर लौटे कुरारा निवासी जितेंद्र कुमार ने बताया, 1 घंटे से जाम में फंसे हैं। साथी बीमार है, अस्पताल ले जाना है। पता नहीं कब छुटकारा मिलेगा।

फोटो 15 एचएएपी 32- कानपुर-सागर हाईवे में जाम के दौरान खडें लोग और लगी वाहनों की कतार। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें