फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: एक हफ्ते निरस्त रहेंगी कानपुर-मानिकपुर मेमू

Tue, 02 Dec 2025 12:20 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
भरुआ सुमेरपुर। झांसी मंडल के वीरागंना लक्ष्मीबाई झांसी-मानिकपुर सेक्शन में खुरहंड-डिंगवाही-बांदा स्टेशनों के बीच ट्रैक दोहरीकरण के लिए नॉन इंटरलॉकिंग कार्य होने के कारण ट्रेनें निरस्त रहेंगी। कुछ ट्रेनें विभिन्न स्टेशनों से रेग्युलेशन होकर (देरी से) चलेंगी। कुछ ट्रेनें भी विभिन्न स्टेशनों के बीच रोक-रोक कर चलाई जाएंगी।
विज्ञापन

एनसीआर सीपीआरओ शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि 11 दिसंबर को 14109 चित्रकूट-कानपुर सेंट्रल, 14110 कानपुर सेंट्रल-चित्रकूट, पांच से 11 दिसंबर तक 64601 मानिकपुर-कानपुर सेंट्रल, 64602 कानपुर सेंट्रल-मानिकपुर इस अवधि में निरस्त रहेगी।
इसके अलावा 18203 दुर्ग-कानपुर सेंट्रल एक और 10 दिसंबर को ओहन-अतर्रा के बीच 30 मिनट,आठ दिसंबर को ओहन-अतर्रा के बीच 60 मिनट, 64602 कानपुर सेंट्रल-मानिकपुर दो, तीन व चार दिसंबर को भीमसेन-बांदा के बीच 30 मिनट देर होकर चलेगी।
विज्ञापन

04115 सूबेदारगंज-लोकमान्य तिलक टर्मिनल 11 दिसंबर को भीमसेन-खैरार के बीच 60 मिनट देर के साथ चलेगी। इसके अलावा अन्य रूट की कई ट्रेनें विभिन्न स्टेशनों पर रोक-रोक कर चलाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें