फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर खजुराहो पैसेंजर ट्रेन का हुआ नोटिफिकेशन जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
भरुआसुमेरपुर। कानपुर- खजुराहो पैसेंजर आज से चलेगी। उत्तर मध्य रेलवे ने इसका आदेश जारी किया है। ट्रेन के चलने से कानपुर, हमीरपुर, बांदा, चित्रकूट, महोबा, छतरपुर, टीकमगढ़ आदि जनपदों के लोगों को सुविधा होगी।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण का दौर बढ़ने पर खजुराहो कानपुर-पैसेंजर ट्रेन का संचालन मार्च 2020 में बंद कर दिया गया था। इस ट्रेन के संचालन के लिए व्यापार मंडल सहित अन्य सामाजिक संगठन एवं कार्यकर्ता लंबे अर्से से संचालित करने की मांग कर रहे थे। पिछले 29 अप्रैल को उत्तर मध्य रेलवे के मुख्य यात्री परिवहन प्रबंधक डीके वर्मा ने आदेश जारी कर इसे चलाने की अनुमति दी थी। एक मई को इस पैसेंजर ट्रेन को कानपुर तथा खजुराहो से चलाने के लिए उत्तर मध्य रेलवे ने नोटिफिकेशन जारी किया है।
कस्बे के स्टेशन मास्टर अमानउद्दीन ने बताया कि कानपुर खजुराहो को दो मई की शाम तथा खजुराहो कानपुर पैसेंजर यात्री गाड़ी के तीन मई से संचालन का आदेश प्राप्त हो गया है। दो मई को यह कानपुर से शाम 4.20 बजे पर चलकर शाम 6.17 बजे कस्बे आएगी। इसी तरह यह तीन मई को तड़के खजुराहो से 4.05 बजे चलकर यहां सुबह 8.10 बजे आएगी। यह ट्रेन यहां से चलकर 10.40 बजे कानपुर सेंट्रल पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें