बिवांर(हमीरपुर)। क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को दो मैच हुए। कम्हरिया और मौदहा की टीम ने अपने मैच जीत लिए। आयोजक मंडल ने सुग्रीव को मैन आफ द मैच का पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
निवादा गांव में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट पर मौसम का असर देखने को मिला। धुंध रहने की वजह से पहला मैच समय से शुरू नहीं हो पाया। कम समय की वजह से आयोजकों ने दोनों ही टीमों के दो-दो ओवर कम कर दिए। पहला मैच कम्हरिया और बिवांर के बीच 8-8 ओवर का खेला गया। भाजपा नेता राजदीप सिंह ने मैच शुरू कराया। कम्हरिया की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम ने निर्धारित ओवर में 88 रन बनाए। बिवांर की टीम में कृष 21 रन बनाए। बिवांर टीम मात्र 67 रन बनाकर ऑल आउट हो गई और 21 रनों से मैच हार गई।
दूसरा मैच मौदहा और सायर के बीच 10 -10 ओवर का खेला गया। मौदहा टीम के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला लेते हुए सायर को बल्लेबाजी करने का न्योता दिया। सायर टीम के पहले ही ओवर में दो विकेट गिर गए। इसके बाद टीम के सुग्रीव ने आकर पारी संभाली और तेजी से रन बनाए। मैदान के चारों ओर शॉट खेले। 17 गेंदों में 48 रनों की पारी खेली। निर्धारित ओवर में टीम ने 106 रन बनाए। मौदहा को जीत के लिए 107 रनों का लक्ष्य दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मौदहा टीम की भी शुरुआत बेहद खराब रही। पहले ओवर में तीन विकेट खो दिए। पूरी टीम 10 ओवर में नौ विकेट खोकर 103 रन ही बना सकी और तीन 4 रनों से मैच हार गई।