कुरारा में जखेला मार्ग पर धंसा ट्रक और ट्रैक्टर
- फोटो : अमर उजाला
कुरारा-जखेला मार्ग में लोड ट्रक के खड़े होने पर बगल से निकल रहे ट्रैक्टर के फंस जाने से पांच घंटे आवागमन बाधित रहा। लोड ट्रैक्टर के खाली होने के बाद जाम खुल सका। विकासखंड कार्यालय के बगल में जखेला कुरारा मार्ग होने पर बाल विकास विभाग का बाल पोषाहार से लोड ट्रक का माल इसी मार्ग में खाली करने के लिए के लिए खड़ा करते हैं।
चालक ट्रक खड़ा करके मजदूरों को लिवाने गया था। तभी कस्बे से जखेला गांव जा रहा ईटों से भरा ट्रैक्टर बगल से निकलते समय फंस गया। इससे यह मार्ग जाम हो गया और वाहनों का आवागमन ठप हो गया। लोग जल्ला गांव होकर जखेला गांव पहुंचे।
ट्रैक्टर की ईटाें को दूसरे ट्रैक्टर में खाली करने के बाद ट्रैक्टर को निकाला जा सका। तब कहीं जाकर जाम हट सका और आवागमन सुचारु हो सका। करीब पांच घंटे तक लोगों के लिए यह मार्ग बंद रहा। गौरतलब हो कि कुरारा जखेला मार्ग सिंगल मार्ग है। इस मार्ग में बाल विकास विभाग का कार्यालय है। यहां उतरने वाला पोषाहार से भरा ट्रक जखेला मार्ग में खड़ा होने से यहां से लोगों को निकलने में परेशानियों का सामना करना पड़ता है।