फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

42 हजार नकद व लाखों के गहने ले गए चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
सरीला (हमीरपुर)। जरिया थानाक्षेत्र के परछा गांव के एक घर से चोरों ने लाखों रुपये के गहने व नगदी चोरी कर ली। आहट की आवाज सुन चोर हड़बड़ाहट में तमंचा छोड़कर भाग निकले। पीड़ित ने थाना जरिया में चोरी की तहरीर दी है।
विज्ञापन

परछा निवासी सरजू प्रसाद ने बताया कि शनिवार को पड़ोसी मुकेश के साथ बहू का प्रसव कराने राठ सीएचसी गए थे। शाम को प्रसव कराकर वापस आ गए। इसके बाद घर के लोग खाना खाकर सो गए। देर रात ढाई बजे घर के अंदर से खटपट की आवाज आई। शोर मचाने पर चोर घबराकर तमंचा छोड़कर भाग निकले। अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था। बहू का बक्सा खुला था। बक्से से सोने की गले की चेन, कान के बृजबाला, चांदी की पायलें सहित अन्य गहने व अलमारी में रखे 40 हजार रुपये तथा बैग में रखे दो हजार रुपये चोर ले गए हैं। जरिया थाना में चोरों के खिलाफ तहरीर दी है। थानाध्यक्ष रामआसरे सरोज ने बताया कि सूचना मिली है, जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें