फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: गिरवी रखे आभूषण वापस करने की बजाय धमका रहा ज्वेलर्स

विज्ञापन
विज्ञापन
भरुआ सुमेरपुर। थानाक्षेत्र के पचखुरा बुजुर्ग के एक व्यक्ति ने कस्बे के एक ज्वेलर्स पर गिरवी रखे सोने के आभूषण वापस न करने की शिकायत पुलिस से की है।
विज्ञापन


पचखुरा बुजुर्ग निवासी उदय नारायण अनुरागी ने पुलिस को दी लिखित शिकायत में बताया कि दो मई 2019 को उसने कस्बे के एक ज्वेलर्स के यहां 19 ग्राम की सोने की चेन व साढ़े दस ग्राम वजन की सोने की अंगूठी गिरवी रखी थी और ज्वेलर्स से 50 हजार रुपये लिए थे। एक साल तक वह ब्याज देता रहा। उसकी आर्थिक स्थिति खराब होने पर वह परिवार व बच्चों को लेकर सूरत चला गया जहां वह जीवन यापन करता रहा।
विज्ञापन

चार वर्ष बाद जब वह वापस आया तो उसने ज्वेलर्स से गिरवी रखे सामान को वापस करने को कहा लेकिन ज्वेलर्स आभूषण वापस करने की बजाय धमकी दे रहा है। थानाध्यक्ष योगेश तिवारी ने बताया कि मामला अभी संज्ञान में नहीं है। शिकायत आई है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें