हमीरपुर। जिलाधिकारी अभिषेक गोयल ने जिले के नागरिकों से जनगणना-2027 में सक्रिय सहभागिता की अपील की है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार ने जनगणना को अधिक सटीक, पारदर्शी एवं आधुनिक बनाने के लिए इंटरनेट आधारित स्व-गणना सुविधा दी है।
यह स्व-गणना सात से 21 मई तक निर्धारित की गई है। इसके लिए https://se.census.in पर एक वेबसाइट बनाई गई है। लोगों को अपने मोबाइल नंबर के माध्यम से लॉगिन कर आवश्यक विवरण सावधानीपूर्वक दर्ज करना होगा। आवेदन पूरा होने पर 12 अंकों की संदर्भ संख्या मिलेगी जिसे सुरक्षित रखना है। घर बैठे मोबाइल या कंप्यूटर के माध्यम से जानकारी स्वयं दर्ज कर सकते हैं। इससे आंकड़े दुरुस्त रहेंगे और समय की बचत भी होगी।