फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: ग्राम चौपाल में पानी, राशन और सड़क की समस्याएं उठीं

विज्ञापन
विज्ञापन
मौदहा (हमीरपुर)। ग्राम पंचायत चकदहा में शनिवार को जिलाधिकारी अशोक कुमार की अध्यक्षता में ग्राम चौपाल आयोजित हुई। इसमें ग्रामीणों ने राशन, पेयजल, सड़क और आवास समेत कई समस्याएं उठाईं।
विज्ञापन

जय देवी ने बताया कि किशनपुर रमना आंगनबाड़ी केंद्र में 72 बच्चे हैं लेकिन बच्चों को नियमित खाना नहीं मिलता। राजन कुशवाहा ने आरोप लगाया कि कोटेदार अंगूठा लगवाने के बाद दूसरे दिन राशन देता है। कुसमा ने बताया कि देर होने पर कोटेदार अभद्रता करते हुए कहता है कि क्या यह बनिए की दुकान है। ग्रामीणों ने जल जीवन मिशन के तहत खोदी गई सड़कों की मरम्मत न होने की शिकायत की। मैकेसुर बाबा तालाब पर कब्जे और हरिजन आबादी में ध्वस्त पड़े कुएं की समस्या भी उठी।
वीरेंद्र सिंह ने बताया कि नमामि गंगे योजना का पानी गांव में नहीं पहुंच रहा है। करीब 10 घरों में ही पानी आता है जबकि अन्य घरों को सप्ताह में दो दिन पानी मिल रहा है। डीएम ने कहा कि पानी रोज मिलना चाहिए और 15 दिन बाद फिर गांव आकर स्थिति देखेंगे। इस माैके पर ग्राम प्रधान अवधेश कुमार समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें