फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: उपमुख्यमंत्री के सामने उठाया मटर के आयात का मुद्दा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी

राठ। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के स्वर्णजयंती वर्ष के समापन पर बरेली में प्रशिक्षण शिविर आयोजित हुआ। जिलाध्यक्ष केजी अग्रवाल ने मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या से मटर का आयात बंद कराने की मांग की।
विज्ञापन




व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष केजी अग्रवाल ने प्रशिक्षण शिविर में बोलते हुए कहा बुंदेलखंड कृषि प्रधान क्षेत्र है। भारत सरकार द्वारा मटर का आयात खोल दिया गया। जिससे मटर के दामों में रिकार्ड गिरावट आई। किसानों व व्यापारियों को इससे भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। उन्होंने मटर का आयात बंद कराने की मांग रखी। जिलाध्यक्ष ने स्थानीय समस्याओं सहित जीएसटी नोटिस के माध्यम से व्यापारियों का शोषण किए जाने का जोरदार तरीके से विरोध किया। युवा व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष शिवशरण सोनी, नगर अध्यक्ष उमाशंकर गुप्ता रहे
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें