भरुआ सुमेरपुर। उन्नाव जनपद के अजगैन के पास दो ट्रकों की आमने-सामने हुई भिड़ंत में गंभीर घायल हेल्पर की मौत हो गई। उसका कानपुर में इलाज चल रहा था। परिजन शव को गांव लाए हैं।
देवगांव निवासी राजेश सिंह ने बताया कि उनका पुत्र सौरभ सिंह (25) ट्रक में रहकर हेल्पर का कार्य करता था। गत फरवरी माह में उन्नाव जनपद के अजगैन के पास दो ट्रकों की सीधी भिड़ंत में वह गंभीर घायल हो गया था। तब से वह कानपुर अस्पताल में भर्ती था। पिता ने बताया कि उसके कई ऑपरेशन हुए। लेकिन उपचार के दौरान रविवार को उनकी मौत हो गई। देर रात में मृतक का शव लेकर परिजन गांव लौटे। सोमवार को पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। प्रधान जितेंद्र गुप्ता आदि ने मृतक के घर पहुंचकर परिजनों को ढांढस बंधाया और हर संभव मदद का आश्वासन दिया।