फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के तहत कार्यक्रम का आयोजन हुआ

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरारा। झलोखर गांव स्थित शिव बालाजी धाम आश्रम में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के तहत चना फसल की पैदावार व प्रबंधन की जानकारी कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को दी।
विज्ञापन

कृषि वैज्ञानिक डॉ. चंचल सिंह ने पौध सुरक्षा के संबंध में फसल चक्र, नाशीजीव प्रबंधन, भंडारण आदि के बारे में विस्तार से बताया। कृषि विज्ञान केंद्र की गृह वैज्ञानिक डॉ. फूल कुमारी ने कृषि को व्यवसाय के रूप में करने व उन्नत प्रजाति की फसलों का चयन करने तथा सेहत बगिया लगाकर जैविक सब्जी का उत्पादन कर अपने परिवार को सेहत मंद रखने के बारे में जानकारी दी। अनूप कुमार ने कृषि विभाग से संचालित योजनाओं की जानकारी दी। कृषि बीज भंडार के प्रभारी दिलीप कुमार ने उन्नत किस्म के फसलों के बीज के संबंध में बताया। वहीं मृत्युंजय सिंह ने चना क्लस्टर प्रक्षेत्र व जैविक खेती की जानकारी दी। प्रधान प्रतिनिधि ललित मोहन, किसान राहुल सिंह, बउआ महाराज, बृजभान सिंह, देवेंद्र सिंह, मुल्लू शिवहरे, एसएमएस बाबूराम आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें