फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: खेत में करंट लगने से किसान की मौत

Wed, 31 Dec 2025 12:28 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
राठ। खेत में लगे बिजली के खंभे के सपोर्टिंग वायर में उतरे करंट की चपेट में आने से मंगलवार सुबह किसान की मौत हो गई है।
विज्ञापन


चिकासी थाने के हरदुआ गांव निवासी मनीराम राजपूत ने बताया कि उनके छोटे भाई रामेश्वर राजपूत (50) मंगलवार सुबह खेत में चने की फसल की रखवाली कर रहे थे। खेत में बिजली का खंभा लगा हुआ है। जिसके सपोर्टिंग वायर में उतरे तेज करंट की चपेट में आकर भाई की मौत हो गई। मनीराम ने बताया कि भाई के नाम पर सवा दो एकड़ कृषि भूमि है। वह अपनी जमीन के साथ ही कुछ जमीन बटाई बलकट लेकर खेती करते थे।चिकासी थानाध्यक्ष मयंक चंदेल ने कहा कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें