फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस पार्टी पर हमले में 20 नामजद समेत 45 पर एफआईआर

Wed, 09 Sep 2015 12:24 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
चिकासी थाने के बडेरा माफ गांव में मासूम का शव उठाने के दौरान पुलिस के हमला करने पर थानाध्यक्ष चिकासी ने 20 नामजद और 25 अज्ञात ग्रामीणों के विरुद्ध बलवा, जान से मारने की नियत से घायल करनेे समेत 13 संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट दर्ज होने से ग्रामीणों में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि 6 सितंबर को चिकासी थाने के बडेरा गांव स्थित ननिहाल आए पुष्पेंद्र की नदी में डूबने से मौत हो गई थी। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव बाहर निकलवाया था।

रविवार को चिकासी थानाध्यक्ष बीपी मिश्रा और हमराही शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए गांव पहुंचे थे। थानाध्यक्ष बीपी मिश्रा ने बताया कि वहां मौजूद ग्रामीणों ने पुलिस पार्टी पर हमला कर दिया।
विज्ञापन


जिससे उनका सिर फूटा और एक सिपाही को भी चोटें आईं थीं।

इलाज कराकर आए एसओ चिकासी बीपी मिश्रा ने सोमवार रात बंगरा गांव निवासी किसान यूनियन यूथ के जिलाध्यक्ष विक्रम सिंह बंगरा, हरदुआ निवासी सर्देश उर्फ सर्वेश कुमार, बडेरा निवासी रामकिशोर पुत्र वीरा रामकिशोर पुत्र आशाराम, अरविंद, भूपत सिंह, चंद्रभान, मुरराई, वीरा, फूलसिंह, रोहित, मुक्खी, बृजेश, सूरज, पंचा केवट, लालता केवट, भगवान, शिवपाल, दुर्गाचरण के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


 थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी शीघ्र की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें