फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: सरीला में दुर्गा प्रतिमाओं का श्रद्धा के साथ विसर्जन

विज्ञापन
फोटो 22 एचएएमपी 40- विसर्जन के लिए दुर्गा प्रतिमा को ले जाते भक्त। संवाद
विज्ञापन
सरीला (हमीरपुर)। नवरात्र उत्सव के समापन पर तहसील क्षेत्र में मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ संपन्न हुआ। कुल 97 स्थानों पर स्थापित प्रतिमाओं में आधे से अधिक का विसर्जन मंगलवार को हो चुका था जबकि शेष प्रतिमाओं का विसर्जन बुधवार को देर शाम तक चिकासी, जलालपुर और चंडौत सहित विभिन्न स्थानों पर किया गया।
विज्ञापन

विसर्जन जुलूसों में महिलाओं, पुरुषों और बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। डीजे की धुन पर भक्त रंग-गुलाल उड़ाते हुए नाचते-गाते निकले और मां के जयकारों से माहौल भक्तिमय बना रहा। विसर्जन को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए। तहसीलदार रविंद्र पाल को चिकासी, नायब तहसीलदार अखिलेश कुमार को जलालपुर और वन क्षेत्राधिकारी अमित श्रीवास्तव को चंडौत में सेक्टर मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी दी गई। एसडीएम विकास यादव और सीओ शाहरुख खान ने विभिन्न विसर्जन स्थलों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। चिकासी में थाना प्रभारी अजीत कुमार, जरिया में थाना प्रभारी मनोज पांडेय और जलालपुर में थाना प्रभारी रवि कुमार पुलिस बल के साथ तैनात रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें