फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुंदेलखंड में फिल्मों के फिल्मांकन की अपार संभावनाएं-विक्रांत राय

विज्ञापन
फिल्म अभिनेता विक्रांत राय। - फोटो : HAMIRPUR
विज्ञापन
भरुआसुमेरपुर। युवाओं से सीधे जुड़ने तथा अपनी आगामी फिल्म तत्क्षण के प्रचार प्रसार के लिए पत्नी के साथ कस्बा आए अभिनेता विक्रांत राय ने मीडिया से खुलकर बातचीत की। कहा फिल्मों के फिल्मांकन के लिए बुंदेलखंड में अपार संभावनाएं हैं। फिल्म जगत से जुड़े डायरेक्टरों को इस प्राकृतिक सौंदर्य की धरा से अवश्य जुड़ना चाहिए। प्रदेश सरकार फिल्म बनाने में सब्सिडी भी दे रही है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ के मूल निवासी एक नेवी अधिकारी के घर जन्में अभिनेता विक्रांत राय नबी मुंबई में रह रहे है। 2015 में बतौर हीरो इनकी पहली फिल्म युवा प्रदर्शित हुई। दूसरी फिल्म 2017 में भूरी आई। तीसरी फिल्म लुच्चे लफंगे आई थी। हाल के दिनों में इनकी तत्क्षण फिल्म की शूटिंग लखनऊ शहर में हुई है। इस फिल्म में वह एक ईमानदार यूपी पुलिस के इंस्पेक्टर की भूमिका में है। इस फिल्म में आकाश पांडे, पल्लवी सिंह मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म के डायरेक्टर वैभव वर्मा हैं। उन्होंने कस्बे के प्रकाश रेस्टोरेंट में पत्नी प्रियादास के साथ लंच के समय मीडिया से रूबरू होकर यह जानकारियां दीं। उन्होंने कहा बुंदेलखंड में फिल्मांकन की अपार संभावनाएं हैं। यहां पर प्राकृतिक सौंदर्य की कमी नहीं है। फिल्मकारों को बुंदेलखंड की इस सुंदरता को देश दुनिया के सामने लाने का प्रयास करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें