हमीरपुर। मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के प्रभावी क्रियान्वयन व प्राप्त आवेदनों पर स्वीकृति प्रदान करने के संबंध में जिलाधिकारी डॉ.चंद्रभूषण ने अधिकारियों के साथ बैठक की। बताया कि कुल 18 आवेदनों में से आठ की सत्यापन रिपोर्ट प्राप्त हुई है। जिसमें पात्र पाए गए कुल सात बच्चों को (लाभार्थियों) को इस योजना का लाभ देने की संस्तुति हुई है। इन बच्चों को अगले माह से चार हजार रुपये प्रति माह सहायता राशि प्राप्त होगी। जबकि पूर्व में चिंहित हुए 34 लाभार्थियों को योजना का लाभ मिल रहा है। अब तक कुल 41 बच्चों को योजना में सम्मिलित किया गया है। कहा कि 10 शेष मामलों का दो दिन के अंदर निस्तारण कर सत्यापन आख्या समिति के समक्ष रखी जाए। बैठक में सीडीओ केके वैश्य, जिला प्रोबेशन अधिकारी राजीव कुमार सिंह आदि रहे। (संवाद)