फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: मीरा तालाब की भूमि से हटवाए अवैध कब्जे

विज्ञापन
फोटो 19 एचएएमपी 23- मीरा तालाब में अतिक्रमण हटवाते राजस्व अधिकारी। संवाद
विज्ञापन
मौदहा (हमीरपुर)। सरकारी तालाबों की भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने के अभियान के तहत रविवार को कस्बे में बड़ी कार्रवाई की गई। प्रशासन ने कस्बे के मीरा तालाब की जमीन पर किए गए अवैध कब्जे को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया। इस दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन



एसडीएम करनवीर सिंह के कड़े निर्देशों के बाद प्रभारी तहसीलदार महेंद्र गुप्ता, लेखपाल अवनीश कुमार, राजस्व विभाग की टीम ने मीरा तालाब पहुंचकर अवैध निर्माणों को ढहा दिया। प्रभारी तहसीलदार महेंद्र गुप्ता ने बताया कि कस्बा निवासी सालिगराम की पत्नी सुषमा, सुनील और एक अज्ञात व्यक्ति ने तालाब की भूमि पर अवैध निर्माण कर रखा था जिन्हें हटाया गया। धरमदास की पत्नी राधा को भी नोटिस जारी किया गया है जिसमें उन्हें नियमानुसार कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें