फोटो 19 एचएएमपी 13- ब्राह्मण सभा के पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र देते जिला संरक्षक। आयोजक
भरुआ सुमेरपुर (हमीरपुर)। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा (र.) की बैठक रविवार को डॉ. राघवाचार्य शिक्षण संस्थान में हुई। जिला संरक्षक कुलदीप शुक्ला और रामायण प्रसाद तिवारी ने इसका नेतृत्व किया। जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा ने अध्यक्षता की।
उन्होंने समाज को संगठित रखने और जरूरतमंदों की सहायता करने का आह्वान किया। बैठक में नगर कार्यकारिणी की घोषणा की गई। बंधु मिश्रा नगर अध्यक्ष, अखिलेश त्रिपाठी उपाध्यक्ष, अमित शुक्ला उर्फ राधे शुक्ला महामंत्री और श्यामसुंदर पांडे कोषाध्यक्ष बने। अमित मिश्रा, केशव प्रसाद, अमित अवस्थी व सुबोध अवस्थी नगर सचिव नियुक्त हुए। सुदर्शन तिवारी, रविंद्रनाथ तिवारी व रामायण प्रसाद तिवारी को नगर संरक्षक का दायित्व सौंपा गया। यहां पर अभिषेक मिश्रा, गगन मिश्रा, अतुल तिवारी आदि उपस्थित रहे।