फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: नाले में मिले शव की शिनाख्त

विज्ञापन
विज्ञापन
मौदहा (हमीरपुर)। कस्बे के अरतरा चौराहे के पास 31 अक्तूबर को नाले में मिले युवक के शव की सोमवार को शिनाख्त हो गई है। शव की पहचान छिमौली रोड स्थित काशीराम कॉलोनी निवासी गनपत वर्मा (35) के रूप में हुई।
विज्ञापन


मवई खुर्द निवासी बाबूलाल वर्मा ने शव की शिनाख्त अपने भांजे के रूप में की। उन्होंने बताया कि भांजा गनपत 31 अक्तूबर की सुबह करीब नौ बजे घर से खाना खाकर निकला था फिर वापस नहीं लौटा। कोतवाल संतोष कुमार ने बताया कि सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। युवक अपनी मां के साथ रहता था और कबाड़ बीनकर परिवार का भरण-पोषण करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें