फोटो 02 एचएएमपी 20- भरखरी गांव में आग से जला सामान। संवाद
- फोटो : टूंडला में अहोई अष्टमी पर बच्चों को तिलक लगाकर दीर्घायु की कामना करते माताएं संवाद
बिवांर (हमीरपुर)। विकासखंड मुस्करा के भरखरी गांव में रविवार रात मकान में आग लग गई। आग से घर में रखे करीब छह लाख के जेवर, 30 हजार रुपये और गृहस्थी का सामान जल गया। आग लगने का कारण कूलर चलाते समय शॉर्ट सर्किट होना बताया जा रहा है।
गांव के छंगा प्रजापति ने बताया कि सोमवार देर रात कूलर में शॉर्ट सर्किट हुआ और उसने आग पकड़ ली। देखते ही देखते आग घर में फैल गई। परिवार के सभी लोगों ने बाहर निकलकर जान बचाई। शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीण आग बुझाने में जुट गए। बताया कि बेटा गुलाब घर का सामान निकाल रहा था इसी बीच उसका हाथ झुलस गया। जब तक आग पर काबू पाया गया तबतक सामान जल चुका था। छंगा ने बताया कि आग से करीब नाै लाख का नुकसान हुआ है। सूचना पर पहुंचे लेखपाल मुबीन अहमद ने जांच की। बताया कि रिपोर्ट बनाकर शासन को भेज दी जाएगी।