फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: खेत जा रही महिला पर लकड़बग्घे ने किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
पौथिया (हमीरपुर)। ललपुरा थानाक्षेत्र के कुम्हउपुर गांव में रविवार सुबह गोबर डालने खेत जा रही महिला पर लकड़बग्घे ने हमला कर दिया। महिला के शोर मचाने पर आसपास मौजूद ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो वह जंगल की ओर भाग गया।
विज्ञापन

गांव निवासी जयरानी पत्नी राजेश रविवार सुबह करीब छह बजे गांव के बाहर गोबर डालने जा रही थीं। इसी दौरान ज्वार के खेतों की ओर से निकले लकड़बग्घे ने उन पर हमला किया। महिला ने शोर मचाया तो आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। किसी तरह महिला की जान बची। ग्राम प्रधान प्रीतमलाल वर्मा ने बताया कि चरवाहों ने जंगल में लकड़बग्घे के रहने की जानकारी दी है। पूर्व प्रधान कुलदीप सिंह ने कहा कि वन विभाग की टीम मौके पर आकर महज खानापूर्ति करके लौट जाती है। यदि जल्द ही लकड़बग्घे को नहीं पकड़ा गया तो किसी दिन बड़ी घटना हो सकती है। ग्रामीण रमन शुक्ला, रामलखन, संतोष दीक्षित, प्रदीप कुमार और गौरव सिंह समेत अन्य लोगों ने वन क्षेत्राधिकारी से लकड़बग्घे को पकड़वाने की मांग की है।

दो माह पहले चरवाहे को कर चुका है घायल
करीब दो माह पहले इसी क्षेत्र में भैंस चरा रहे सर्वेश पुत्र संतलाल पर लकड़बग्घे ने हमला कर दिया था। हमले में सर्वेश गंभीर रूप से घायल हो गए थे। ग्रामीणों का कहना है कि लकड़बग्घा लंबे समय से जंगल में रह रहा है और आए दिन गांव के आसपास दिखाई देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें