आकिल तिराहा इमामबाडे़ के पास अलाव में मातम करते अकीदतमंद।
- फोटो : अमर उजाला
हमीरपुर। मोहर्रम की नौवीं तारीख पर मुख्यालय में दो व कुछेछा में एक स्थान पर अकीदतमंदों ने आग के अंगारों के बीच मातम किया। इसे देखने के लिए हिंदू व मुस्लिम भाइयों की खूब भीड़ रही। देर रात अलाव के समाप्त होते ही कदीमी इमामबाड़ा सूफीगंज चौराहे से ताजियों व नेजों का जुलूस निकाला गया। जो बुधवार की सुबह समाप्त हुआ।
मोहर्रम की नौवीं तारीख के मौके पर मुख्यालय के आमन शहीद व आकिल तिराहा के अलावा कुछेछा के पास अकीदतमदों ने आग पर मातम किया। अकीदतमंद आग के अंगारों में कूद आग को अपने ऊपर डालते देखे गए।
वही कुछ अकीदतमंदों ने छोटे छोटे बच्चों को गोद में लेकर आग पर मातम किया जिसे देख मौजूद लोगों ने दांतों तले अंगुलियां दबा ली। रात करीब दो बजे मातम समाप्त होने के बाद कदीमी इमामचौक से ताजियों का जुलूस निकाला गया जो सभी इमाम चौकों पर होने के बाद बुधवार की सुबह जुलूस का समापन हुआ। बुधवार को ताजियों का करबला में सुपुर्दे खाक किया जाएगा। इस मौके पर दीनमुहम्मद, अरुण धुरिया, खलीफा, अब्दुल वहाब, सलीम वारसी, गप्पल उस्ताद, मुमताज, लड्डन, मुमताज, बाबू बख्श आदि मौजूद रहे।